राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर जिले के 4,97,431 बच्चों एवं किशोर-किशोरियों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल की दवा
चाईबासा, जून 14 -- चाईबासा । राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 15 जून को पश्चिमी सिंहभूम जिले में व्यापक स्तर पर कृमि नियंत्रण अभियान संचालित किया जाएगा। इस अभियान के तहत जिले के 1 से 19 वर्ष आयु वर्ग के कुल 4 लाख 97 हजार 431 बच्चों, किशोरों एवं किशोरियों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाई जाएगी। अभियान का उद्देश्य बच्चों एवं किशोरों को आंतों के कृमि संक्रमण से मुक्त कर उनके बेहतर स्वास्थ्य, पोषण, शारीरिक एवं मानसिक विकास को सुनिश्चित करना है। जिला प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा अभियान की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। निर्धारित तिथि को जिले के 2 हजार 285 सरकारी विद्यालयों, 2 हजार 341 आंगनबाड़ी केंद्रों, चाईबासा के 19 निजी विद्यालयों, चक्रधरपुर के 44 निजी विद्यालयों तथा जिले के 49 तकनीकी शिक्षण संस्थानों में अध्ययनरत बच्चों एवं क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.