राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस को लेकर शिक्षकों को दिया प्रशिक्षण, 14 अगस्त को बच्चों को खिलाई जाएगी एल्बेंडाजोल दवा
शामली, जुलाई 31 -- कस्बा स्थित बीआरसी थाना भवन में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के सफल आयोजन को लेकर प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम में विकासखंड के परिषदीय एवं मान्यता प्राप्त विद्यालयों के प्रधानाध्यापकों को अभियान से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। प्रशिक्षण के दौरान चिकित्सा अधीक्षक डॉ. सुशील कुमार ने बताया कि 14 अगस्त को राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अंतर्गत 6 से 14 वर्ष आयु वर्ग के सभी बच्चों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने बताया कि जो बच्चे किसी कारणवश 14 अगस्त को दवा नहीं ले पाएंगे, उन्हें 18 अगस्त को आयोजित होने वाले मॉप-अप दिवस पर दवा उपलब्ध कराई जाएगी।डॉ. सुशील कुमार ने उपस्थित शिक्षकों को संचारी रोगों की रोकथाम,नियमित टीकाकरण तथा सर्वाइकल कैंसर के प्रति जागरूकता संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी भी दी। उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.