हमीरपुर, अगस्त 10 -- हमीरपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस का सोमवार को डीएम अभिषेक गोयल ने राजकीय बालिका इंटर कॉलेज से शुभारंभ किया। जनपद के आंगनबाड़ी केंद्रों, परिषदीय, माध्यमिक, डिग्री कॉलेज व आईटीआई जैसी संस्थानों में भी छात्र-छात्राओं को पेट के कीड़ों से बचाव की दवा एल्बेंडाजोल का सेवन कराया गया। इस मौके पर डीएम ने कहा कि कृमि मुक्ति दिवस का उद्देश्य बच्चों के स्वास्थ्य से जुड़ा है। एल्बेंडाजोल की दवा का सेवन करने से पेट में जो कीड़े होते हैं वो निकल जाते हैं। इन कीड़ों के पेट में रहते व्यक्ति स्वस्थ नहीं हो सकता है, इसलिए यह अभियान चलाया जा रहा है। इस पर सीएमओ डॉ.अलका शुक्ला, डिप्टी सीएमओ डॉ.बीपी सिंह सहित अन्य अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे。 यह भी पढ़ें- कृमि दिवस पर हजारों बच्चों को खिलाई गई एल्बेंडाजोल मध्यान्ह भोजन के बाद बच्चों...