किशनगंज, मार्च 31 -- किशनगंज.संवाददाता बच्चों का स्वस्थ और सुरक्षित बचपन किसी भी विकसित समाज की पहचान होता है। लेकिन कृमि संक्रमण जैसी समस्या बच्चों के शारीरिक और मानसिक विकास में गंभीर बाधा उत्पन्न करती है। यही कारण है कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस (NDD) के माध्यम से बच्चों को समय-समय पर कृमिनाशक दवा देकर उन्हें रोगमुक्त रखने का प्रयास किया जाता है। यह अभियान न केवल बीमारी से बचाव करता है, बल्कि बच्चों को बेहतर पोषण, ऊर्जा और शिक्षा की दिशा में आगे बढ़ने का अवसर भी प्रदान करता है। विदित हो कि जिले में 25 मार्च को बालिका उच्च विद्यालय, किशनगंज से सिविल सर्जन डॉ. राज कुमार चौधरी द्वारा बालिकाओं को दवा खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया था। इसके पश्चात आज 30 मार्च को मॉप-अप राउंड आयोजित कर उन सभी बच्चों को कृमिनाशक दवा दी गई, जो किसी कारणवश ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.