बुलंदशहर, फरवरी 5 -- जनपद में बच्चों कृमि संक्रमण से बचाने के लिए स्वास्थ्य विभाग ने कमर कस ली है। आगामी 10 फरवरी को 'राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस' के अवसर पर जिले के करीब 16.54 लाख बच्चों को पेट के कीड़े मारने की दवा (एल्बेंडाजोल) खिलाई जाएगी। गुरुवार को विकास भवन सभागार में सीडीओ निशा ग्रेवाल की अध्यक्षता में हुई बैठक में इस अभियान को लेकर कड़े निर्देश जारी किए गए। सीडीओ ने बैठक में स्पष्ट किया कि सभी सरकारी, सहायता प्राप्त और निजी विद्यालयों के साथ-साथ आंगनबाड़ी केंद्रों पर यह दवा खिलाई जाएगी। उन्होंने निर्देश दिए कि 10 फरवरी को सभी शिक्षण संस्थान समय पर खुलें। सीडीओ ने इस अभियान को लेकर बेहद सख्त रुख अपनाया है। सीडीओ ने चेतावनी दी है कि दवा खिलाने में किसी भी स्तर पर लापरवाही, निर्देशों की अवहेलना या अनियमितता पाए जाने पर संबंधित अधिकारी य...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.