राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान शुरू, बच्चों को खिलाई एल्बेंडाजोल की दवा
रांची, जून 15 -- रांची, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस पर सोमवार को संत अन्ना स्कूल रांची में सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार द्वारा बच्चों को कृमिनाशक दवा एल्बेंडाजोल खिलाकर अभियान का शुभारंभ किया गया। सिविल सर्जन डॉ प्रभात कुमार ने बताया कि कृमि संक्रमण बच्चों के स्वास्थ्य, पोषण स्तर तथा शारीरिक एवं मानसिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है। एल्बेंडाजोल दवा कृमि संक्रमण की रोकथाम एवं उपचार में प्रभावी है। बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और समुचित विकास में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है। उन्होंने बताया कि एल्बेंडाजोल की गोली लाभार्थियों को स्वास्थ्य कर्मियों की देखरेख में चबाकर अथवा पूरी तरह मसलकर पानी के साथ दी जा रही है। जिला प्रजनन एवं शिशु स्वास्थ्य पदाधिकारी डीआरसीएचओ डॉ असीम मांझी, जिला कार्यक्रम प्रबंधक प्रवीण सिंह, जिला कार्यक्रम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.