राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का शुभारम्भ
बांदा, अगस्त 10 -- बांदा। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान का मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. विजेन्द्र सिंह ने सरस्वती बालिका विद्या मन्दिर इण्टर कॉलेज केन पथ और अपर प्राथमिक विद्यालय कनवारा में शुभारंभ किया। जागरूकता कार्यक्रम के दौरान बच्चों को संबोधित करते हुए मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने कृमि संक्रमण (पेट में कीड़े होने) से बच्चों के स्वास्थ्य पर पड़ने वाले दुष्प्रभावों की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कृमि के कारण बच्चे एनीमिया (खून की कमी), कुपोषण, कमजोर रोग प्रतिरोधक क्षमता और शारीरिक व मानसिक विकास में रुकावट जैसी गंभीर समस्याओं का शिकार हो जाते हैं। उन्होंने 'डिवर्मिंग डे' के महत्व पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नियमित रूप से पेट के कीड़े निकालने की दवा देने से बच्चों की सीखने की क्षमता, स्कूल में उपस्थिति और एकाग्रता में सुधार होता है। यह भी प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.