चम्पावत, मई 7 -- सतीश जोशी, चम्पावत। जिले में राष्ट्रीय कृमि दिवस के अवसर पर बच्चों और किशोर-किशोरियों को एल्बैंडाजोल की दवा खिलाई गई। स्वास्थ्य विभाग की ओर से प्राथमिक विद्यालय चौड़ा राजपुरा में राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम के तहत एक से 19 वर्ष तक के बच्चों और किशोर-किशोरियों को एल्बेंडाजोल की दवा खिलाई गई, ताकि बच्चों को कृमि संक्रमण से सुरक्षित रखा जा सके और उनका स्वास्थ्य बेहतर बनाया जा सके। सीएमओ डॉ.देवेश चौहान के अनुसार राष्ट्रीय कृमि मुक्ति अभियान बच्चों के बेहतर स्वास्थ्य और उज्ज्वल भविष्य के लिए बेहद महत्वपूर्ण है। उन्होंने बताया कि नियमित रूप से एल्बैंडाजोल की दवा सेवन करने से बच्चों में कुपोषण, एनीमिया और अन्य स्वास्थ्य समस्याओं का खतरा कम होता है। उन्होंने सभी अभिभावकों से अपील की कि वे अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.