बिजनौर, जनवरी 31 -- महात्मा गांधी की पुण्यतिथि शुक्रवार को कुष्ठ दिवस के रूप में मनाते हुए स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान की शुरुआत की गई। स्वास्थ्य विभाग के अफसरों व कर्मियों ने जिला स्तर, विकास खंड व ग्राम सभा स्तर पर समूह बैठकें कर लोगों को जागरूक किया। जिला कुष्ठ अधिकारी डा. देवेन्द्र कुमार के निर्देशन में जिला मुख्यालय पर कांशीराम कालोनी बैराज रोड तथ कांशीराम कालोनी रामलीला कालोनी में भी समूह बैठक हुई। इसमें सामाजिक भेदभाव, कलंक समझने आदि को समाप्त करने की बात कही गई। सहिष्णुता के लिए भेदभाव समाप्त कर गरिमा सुनिश्चित करने पर जोर दिया गया। कुष्ठ रोग के लक्षणों की जानकारी देते हुए आम जन से आह्वान किया गया, कि लक्षण दिखने पर सरकारी अस्पताल में दिखाएं। उपचार से रोगी पूर्णतया ठीक हो जाता है। बैठक में दिनेश कुमार एनएमएस, मेघराज सिंह एनएमए, उ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.