चाईबासा, जनवरी 7 -- चाईबासा। जिला स्वास्थ्य समिति द्वारा मंगलवार को राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का आयोजन सदर अस्पताल में किया गया। शिविर का उद्घाटन सिविल सर्जन डॉ. भारती मिंज द्वारा किया गया। उन्होंने कहा कि यदि किसी को भी कुष्ठ रोग का अहसास हो तो तुरंत नजदीकी अस्पताल में जाकर जांच कराना चाहिए और चिकित्सक के सलाह पर दवा का अवश्य सेवन कर चाहिए। इसमें जिले के सभी स्वास्थ्य केंद्रों के एएनएम ने भाग लिया। शिविर में खुंटपानी के एमपीडब्ल्यू सह प्रशिक्षक मो. जावेद ने कुष्ठ उन्मूलन की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि इस समय जिले में 322 कुष्ठ रोगियों को उपचार के साथ समय पर दवा खिलाई जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.