राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने लिया मां का आशीर्वाद
मिर्जापुर, मार्च 25 -- विंध्याचल। भारतीय कुश्ती संघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय बबलू ने नवरात्र के सातवें दिन मां विंध्यवासिनी धाम पहुंचकर विधि-विधान से दर्शन-पूजन किया। उन्होंने मां के चरणों में मत्था टेक देश एवं प्रदेश की सुख-समृद्धि और उन्नति की कामना की। तीर्थ पुरोहित पंडित दिवाकर मिश्र एवं उपजिलाधिकारी अजीत कुमार भी उपस्थित रहे। मंदिर परिसर में पहुंचने पर उनका स्वागत किया गया। दर्शन-पूजन के बाद राष्ट्रीय कुश्ती संघ के अध्यक्ष ने मां विंध्यवासिनी के प्रति गहरी आस्था व्यक्त करते हुए कहा कि यहां आकर आध्यात्मिक शांति की अनुभूति होती है। उन्होंने सभी देशवासियों के कल्याण की कामना भी की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.