धनबाद, अगस्त 13 -- रांची के गणपत राय इंडोर स्टेडियम (खेलगांव) में आयोजित 70वीं राष्ट्रीय खेल के लिए राज्य स्तरीय कुश्ती चयन प्रतियोगिता में महुदा के मछियारा निवासी रौनक रंजन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान हासिल किया है। उनका चयन अंडर-17 आयु वर्ग में हुआ है। रौनक के पिता राकेश कुमार पांडेय ने बताया कि राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में सफलता के बाद अब वह एक महीने के विशेष प्रशिक्षण शिविर में भाग लेगा। इसके बाद वह राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में हिस्सा लेने के लिए हरियाणा जाएगा। रौनक के इस चयन से मछियारा गांव में खुशी का माहौल है। यह भी पढ़ें- राष्ट्रीय स्कूली खेल प्रतियोगिता के लिए 797 खिलाड़ियों ने दिखाया दम

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...