संभल, मार्च 3 -- 15 वर्षीय राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन 26 फरवरी से 1 मार्च तक जोगिंदर स्पोर्ट्स एकेडमी सलेम तमिलनाडु में किया गया। इस प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश की टीम ने प्रतिभाग किया। उत्तर प्रदेश की चयनित टीम में संभल जिले के त्यागी स्पोर्ट्स स्कूल एवं माता राजकली देवी आर्ष कन्या गुरुकुलम् कल्याणपुर की पहलवान आयुषी सागर पुत्री राजेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश की तरफ से 66 किलो भार वर्ग में प्रतिभाग किया। आयुषी सागर ने राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर द्वितीय स्थान प्राप्त किया। उन्हें सिल्वर मेडल देकर सम्मानित किया गया। आयुषी ने अपने गांव, जिला, मंडल तथा प्रदेश का नाम रोशन किया है। आयुषी 2025 व 2026 में स्कूल गेम फेडरेशन ऑफ इंडिया में खेलते हुए राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिताओं में लगातार दो गोल्ड मेडल जीत चुकी है, और इस उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.