मुंगेर, जून 3 -- असरगंज, निज संवाददाता। असरगंज प्रखंड के चौरगांव पुरुषोत्तमपुर निवासी परीक्षण यादव के 17 वर्षीय पुत्र लक्ष्मण कुमार ने असम के गुवाहाटी में आयोजित राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता में सिल्वर मेडल जीतकर क्षेत्र का नाम रोशन किया है। असरगंज पहुंचने पर युवकों ने लक्ष्मण का फूल-मालाओं से स्वागत किया। पैतृक गांव उत्तरवारी टोला चौरगांव जाने के दौरान सजुआ, ममई, बलुआही गांवों में ग्रामीणों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। पुरुषोत्तमपुर गांव में आयोजित सम्मान समारोह में भाजपा नेत्री रंभा कुमारी एवं सदानंद सिंह ने संयुक्त रूप से लक्ष्मण कुमार को मोमेंटो एवं मां दुर्गा की तस्वीर भेंट कर सम्मानित किया। रंभा कुमारी ने कहा कि, आज के समय में बहुत कम बच्चे कुश्ती जैसे पारंपरिक खेल की ओर आ रहे हैं। इतनी कम उम्र में लक्ष्मण का इस मुकाम तक पहुंचना...