मिर्जापुर, अक्टूबर 27 -- मिर्जापुर,संवाददाता। कछवां स्थित सत्यनारायण सिंह खेल संस्थान में आयोजित मंगला राय स्मारक राष्ट्रीय कुश्ती प्रतियोगिता पहलवानों सोमवार को पहुंचे। दिल्ली, हरियाणा, रेलवे, उत्तर प्रदेश पुलिस, सीआरपीएफ, उत्तरप्रदेश के खेल हास्टलों तथा पश्चिमी उत्तर प्रदेश से पहुंचने वाले पहलवानों का वजन कराया गया। दोपहर लगभग 12 बजे से पहलवानों का नाप तौल शुरू हुआ। शाम सात बजे एक कुश्ती प्रतियोगिता करवा कर औपचारिक रूप से प्रतियोगिता का उद्घाटन किया गया। मंगलवार को सुबह सात बजे से महत्वपूर्ण प्रतियोगिताएं प्रारंभ होंगी। प्रतियोगिता में अलग-अलग भार वर्गों में कुश्ती होगी। फाइनल मुकाबला बुधवार को खेला जाएगा। विजेता पहलवानों को नगद पुरस्कार व ट्रॉफी देकर सम्मानित किया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वा...