राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने कोडरमा में शुरू किया आंदोलन
कोडरमा, अप्रैल 18 -- कोडरमा। रेलवे स्टेशनों पर संचालित बैटरी कार पर लगेज रेट लिखने का कड़ा विरोध आज पूरे देश में राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नेतृत्व में कुलियों ने किया। राष्ट्रीय कुली मोर्चा के नेशनल कोऑर्डिनेटर राम सुरेश यादव ने कहा कि रेल मंत्रालय ने कुली मोर्चा के राष्ट्रीय नेतृत्व को लिखित रूप से सूचित किया है कि स्टेशनों पर संचालित बैटरी कार और कुलियों के कार्य दोनों एक दूसरे के पूरक हैं। रेल मंत्रालय का आदेश है कि बैटरी कार असहाय, वृद्ध, बीमार और विकलांग व्यक्तियों को स्टेशन पर लाने ले जाने का काम करेंगे और कुली सामान ढ़ोने के काम को पूरा करेंगे। यह भी पढ़ें- कुलियों का बैटरी कार के विरोध में प्रदर्शन यह जानकारी राहुल कुमार यादव, मंडल कोऑर्डिनेटर, राष्ट्रीय कुली मोर्चा ने दी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्व...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.