मथुरा, दिसम्बर 17 -- ब्रज की छात्रा राधा ने राष्ट्रीय विद्यालय कुराश प्रतियोगिता में अंडर 14 आयु के 32 किग्रा भार वर्ग में कांस्य पदक जीता है। इसका आयोजन 16 से 20 दिसंबर तक सहारनपुर में हुआ था। राधा श्रीराधा कृष्ण इंटर कॉलेज उस्फार की 10वीं की छात्रा है। प्रतियोगिता में देश के विभिन्न राज्यों के खिलाड़ियों ने भाग लिया। राधा ने उत्तर प्रदेश की ओर से मथुरा का प्रतिनिधित्व करते हुए शानदार प्रदर्शन किया है। नबीपुर की निवासी राधा के पिता मेघश्याम किसान हैं। उसकी उपलब्धि पर जेडी शिक्षा डॉ. मुकेश चंद्र अग्रवाल, डीआईओएस रवींद्र सिंह, एडीआईओएस यशपाल सिंह, हरेश कुमार सिंह, डॉ. दलबीर सिंह कौंतेय, महेंद्र राजपूत, जय सिंह, लखन कुंतल, देवेंद्र कुमार, सुनील कुमार, सर्वेश सोलंकी, कुलविंदर सिंह बग्गा, ममता राजपूत, रूबी पवार, बलभद्र सिंह ने बधाईयां दी हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.