सहारनपुर, दिसम्बर 19 -- महानगर स्थित डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित 69वीं राष्ट्रीय विद्यालयी कुराश प्रतियोगिता में खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर रहे हैं। प्रतियोगिता के चौथे दिन पंजाब व दिल्ली के खिलाड़ियों को दबदबा बरकरार रहा, तो हिमाचल के खिलाड़ियों ने भी शानदार प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता में अंडर-17 बालक वर्ग में 66 किग्रा भार वर्ग में प्रिंस गुप्ता दिल्ली, 73 किग्रा भार वर्ग में पंजाब के चेतन वालिया पहले स्थान पर रहे जबकि बालिका वर्ग में 63 किग्रा भार वर्ग में पंजाब की हरनूर कौर नगरा ने पहला स्थान हासिल किया। अंडर-17 के मुकाबलों के बाद अंडर-19 के मुकाबलों का दौर शुरू हुआ जिसमें खिलाड़ियों ने पूरा दमखम दिखाते हुए मेडल अपने नाम किए। -अंडर-19 बालक वर्ग -45 किलोग्राम भार वर्ग परिणाम प्रथम: राज (दिल्ली) द्वि...