राष्ट्रीय कुराश के लिए खिलाड़ियों ने दिखाई दमदार चुनौती
सहारनपुर, अगस्त 5 -- डॉ. भीमराव आंबेडकर स्पोर्ट्स स्टेडियम में बुधवार को उत्तर प्रदेश कुराश एसोसिएशन की एक दिवसीय राज्य स्तरीय सब-जूनियर कुराश प्रतियोगिता में प्रदेश के 20 जनपदों के करीब 250 बालक-बालिका खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय प्रतियोगिता में जगह बनाने के लिए जोर आजमाइश की। द इंडियन कुराश एसोसिएशन के महासचिव विक्रांत कुमार विक्रांत कुमार ने बताया कि अपने-अपने भार वर्ग में प्रथम और द्वितीय स्थान पाने वाले खिलाड़ी 4 से 6 सितंबर तक लुधियाना में होने वाली सब-जूनियर राष्ट्रीय कुराश प्रतियोगिता में उत्तर प्रदेश का प्रतिनिधित्व करेंगे। देर शाम तक चले मुकाबलों में सहारनपुर के खिलाड़ियों ने भी कई भार वर्गों में पदक जीतकर चयन की दौड़ में मजबूत दावेदारी पेश की।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.