संभल, फरवरी 17 -- राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष कुलदीप सिंह के नेतृत्व में पदाधिकारियों व किसानों ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को संबोधित ज्ञापन कलक्ट्रेट पर सौंपा। इसमें भारत-अमेरिका प्रस्तावित व्यापार समझौते में कृषि और दुग्ध उत्पादों को शामिल न करने की मांग की गई है। पदाधिकारियों का कहना था कि पिछले वर्ष अमेरिका यात्रा के दौरान प्रधानमंत्री ने किसानों के हितों से समझौता न करने का आश्वासन दिया था, लेकिन हाल ही में अमेरिका के राष्ट्रपति के बयान और टैरिफ में रियायतों की चर्चाओं के बाद किसानों में आशंका बढ़ी है। उन्होंने कहा कि यदि समझौते में कृषि और पशुपालन क्षेत्र को शामिल किया गया तो, देश के 87 प्रतिशत सीमांत किसानों पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ेगा। विशेषकर दुग्ध क्षेत्र में विदेशी पाउडर मिल्क आने से स्थानीय पशुपालकों की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.