राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का धरना 37वें दिन भी जारी
अमरोहा, सितम्बर 26 -- अमरोहा। राष्ट्रीय किसान मजदूर संगठन का डीसीओ कार्यालय पर चल रहा बेमियादी धरना शुक्रवार को 37वें दिन भी जारी रहा। धरने पर पहुंचे संगठन के प्रदेश अध्यक्ष चौधरी उपेंद्र सिंह ने कहा गन्ना विभाग के अधिकारी नियमावली बनाकर किसानों पर अपने कानून तो थोपते हैं लेकिन जब किसान उच्च न्यायालय के आदेशानुसार कानून का पालन करने को कहता है तो अधिकारी व सरकार चीनी मिलों की पैरवी करती दिखाई देती है। कहा कि किसान 37 दिन से अपना वाजिब हक मांगने के लिए धरने पर बैठा है। जब तक किसानों को ब्याज का हिसाब नहीं मिलेगा, तब तक धरना जारी रहेगा। इस दौरान मंडल अध्यक्ष राजवीर सिंह, लकी गौसल, आत्मा राम सिंह, अंकित महाल, नितीश पंघाल, रमेश सिंह यादव, कपिल कुमार, कौशल कुमार, लकी चीमा, जसप्रीत सिंह, उमेशपाल सिंह आदि मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.