शामली, जनवरी 24 -- शामली। शहर के आरके पीजी कॉलेज में शनिवार को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस अवसर पर महाविद्यालय की कल्चरल कमेटी द्वारा भाषण प्रतियोगिता का आयोजन किया गया, जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। कार्यक्रम का शुभारंभ प्राचार्य प्रोफेसर लोकेश मलिक ने किया। बताया कि प्रत्येक वर्ष 24 जनवरी को उत्तर प्रदेश स्थापना दिवस मनाया जाता है। उन्होंने कहा कि इस वर्ष उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा स्थापना दिवस की थीम विकसित भारत-विकसित उत्तर प्रदेश" निर्धारित की गई है, जो प्रदेश के सर्वांगीण विकास की दिशा को दर्शाती है। भाषण प्रतियोगिता में महिला वर्ग में वंशिका ने प्रथम, प्रियाक्षी ने द्वितीय तथा रिया सौरान एवं प्रिया ने संयुक्त रूप से तृतीय स्थान प्राप्त किया। वहीं पुरुष वर्ग में समीर प्रथम, अरुण चौहान द्वि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.