मिर्जापुर, सितम्बर 2 -- मिर्जापुर, संवाददाता। भारतीय किसान यूनियन (भाकियू) की मासिक बैठक अदलहाट के बंगला मिल्की गांव में डॉ. वीके सिंह के आवास पर हुई। इस दौरान किसानों की स्थानीय समस्याओं का समाधान न किए जाने पर चिंता जतायी। वहीं मथुरा में प्रस्तावित राष्ट्रीय किसान पंचायत में अधिक से अधिक किसानों की भागीदारी को लेकर विचार-विमर्श किया गया। किसानों ने बेलवारी माइनर के टूटे तटबंध की तत्काल मरम्मत कराने, देवरिया (बंगला) गांव में नाबदान के पानी की निकासी की व्यवस्था करने का मुद्दा उठाया। इसके अलावा इमिलियाचट्टी-वाया-नरायनपुर के लिए प्रधानमंत्री ग्राम सड़क योजना के तहत बनी सड़क के किनारे बंगला चट्टी में नाली निर्माण कराने की मांग की। यह भी पढ़ें- Orai News: खरीफ फसल बर्बाद होने पर किसानों ने मांगा मुआवजा कुदारन से घाटमपुर तक कुलावा नंबर चार की...