रामपुर, दिसम्बर 24 -- क्षेत्र के थूनापुर गांव स्थित इपैक्ट कालेज आफ सांइस एंड टैक्नोलौजी में मंगलवार को राष्ट्रीय किसान दिवस के अवसर पर एक संगोष्ठी का आयोजन किया गया।कार्यक्रम में प्राचार्य प्रोफेसर आसिम अहमद ने अपने संबोधन में चौधरी चरण सिंह के कृषि क्षेत्र में दिए गए योगदान पर प्रकाश डाला ।चेयरमैन डाक्टर सुल्तान अहमद सैफी ने कृषि क्षेत्र में आधुनिकीकरण की आवश्यकता पर जोर दिया और एग्रीकल्चर के छात्रों को कृषि क्षेत्र का सुधारक बनने के लिए प्रेरित किया।इस दौरान कृषि विभाग के व्याख्याताओं दीपेश कुमार, शुएब त्यागी, इस्लामुद्दीन सैफी ,आबिद अहमद,डाक्टर दानिया, नग़मा बी ने भी अपने विचार रखे और छात्रों को किसान दिवस के महत्व तथा चौधरी चरण सिंह जी के आदर्शों से प्रेरणा लेने का संदेश दिया।इस दौरान एमडी सरताज अहमद,ऋषु गुप्ता आदि मौजूद रहे।
हिंदी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.