गोरखपुर, दिसम्बर 23 -- गोरखपुर। मुख्य संवाददाता। 1902 में उत्तर प्रदेश के हापुड़ जनपद में जन्मे भारत रत्न भारत के पांचवें प्रधानमंत्री रहे चौधरी चरण सिंह की जयंती राष्ट्रीय किसान दिवस के रूप में मंगलवार को मनाई जाएगी। इस अवसर पर एनेक्सी भवन के सभागार में मंगलवार सुबह 11 बजे से जनपद और ब्लॉक स्तर पर, कृषि, बागवानी, पशुपालन, रेशम और गन्ना उत्पादन के क्षेत्र में उल्लेखनीय प्रदर्शन करने वाले किसानों को 4.28 लाख रुपये की धनराशि पुरस्कार स्वरूप वितरित कर सम्मानित किया जाएगा। जनपद स्तर पर कृषि, बागवानी, पशुपालन, रेशम और गन्ना उत्पादन में 19 किसानों को प्रथम पुरस्कार के रूप में 7000 रुपये और द्वितीय पुरस्कार के रूप में 5000 रुपये की धनराशि मिलेगी। वहीं, ब्लॉक स्तर पर इन्हीं श्रेणियों में प्रथम आए 100 किसानों को 2000 रुपये का पुरस्कार मिलेगा। उप क...