औरंगाबाद, अप्रैल 29 -- विद्यालय स्वास्थ्य योजना और एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम में बेहतर कार्य करने पर मिला सम्मान फोटो- 28 अप्रैल एयूआर 16 कैप्शन- पटना में आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित होते नोडल पदाधिकारी औरंगाबाद, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय किशोर स्वास्थ्य कार्यक्रम के अंतर्गत संचालित विद्यालय स्वास्थ्य योजना एवं एनीमिया मुक्त भारत कार्यक्रम के क्रियान्वयन के परिणामस्वरूप औरंगाबाद जिले को पूरे राज्य में नंबर वन स्थान प्राप्त हुआ है। इस उपलब्धि के लिए स्वास्थ्य विभाग के जिला प्रतिरक्षण पदाधिकारी डॉ. मिथिलेश प्रसाद सिंह, शिक्षा विभाग के जिला प्रोग्राम पदाधिकारी अमृतेश कुमार एवं आशा के जिला सामुदायिक उत्प्रेरक कुमार आनंद प्रकाश को पटना में राज्य स्वास्थ्य समिति द्वारा आयोजित कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। डीपीएम मो. अनवर आलम ने ब...