राष्ट्रीय किकबॉक्सिंग प्रतियोगिता में कार्तिक चौधरी ने जीता रजत पदक
शामली, जून 6 -- शामली। जनपद के बनत निवासी युवा खिलाड़ी कार्तिक चौधरी ने ओडिशा में आयोजित जूनियर नेशनल किकबॉक्सिंग चौंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया है। ओडिशा के खुर्दा में 30 मई से 3 जून तक आयोजित पांच दिवसीय जूनियर (बॉयज/गर्ल्स) नेशनल किकबॉक्सिंग चौंपियनशिप में देशभर के 1000 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में एवेंजर्स फाइट क्लब के खिलाड़ी कार्तिक चौधरी ने किकबॉक्सिंग के इवेंट में अपने प्रतिद्वंद्वियों को नॉकआउट करते हुए फाइनल तक का सफर तय किया और अपने भार वर्ग में दूसरा स्थान प्राप्त कर रजत पदक अपने नाम किया।कार्तिक चौधरी जनपद शामली के बनत गांव के निवासी हैं और वर्तमान में कक्षा 11 के छात्र हैं। वह पिछले दो वर्षों से एवेंजर्स फाइट क्लब में मार्शल आर्ट का नियमित प्रशिक्षण प्राप्त कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.