भभुआ, जुलाई 8 -- कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थी 31 जुलाई तक कर सकेंगे ऑनलाइन पंजीकरण 60 से 90 सेकंड की कविता प्रस्तुति के माध्यम से राष्ट्रीय मंच पर मिलेगी पहचान (युवा पेज) भभुआ, नगर संवाददाता। केंद्रीय शिक्षा मंत्रालय के स्कूल शिक्षा एवं साक्षरता विभाग राष्ट्रीय पुस्तक न्यास और राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय द्वारा 'राष्ट्रीय काव्य उत्सव-2026' का आयोजन किया जाएगा। इस प्रतियोगिता में कक्षा 9 से 12 तक के विद्यार्थियों को अपनी काव्य प्रतिभा प्रदर्शित करने का अवसर मिलेगा।

प्रतियोगिता में भाग लेने की प्रक्रिया प्रतियोगिता के लिए ऑनलाइन पंजीकरण की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 निर्धारित की गई है। आयोजकों के अनुसार प्रतियोगिता में भाग लेने वाले विद्यार्थियों को राष्ट्रीय ई-पुस्तकालय (आरईपी) पर उपलब्ध चयनित सूची में से किसी एक कविता का चयन करना होगा। इसके बा...