भागलपुर, अप्रैल 11 -- भागलपुर, वरीय संवाददाता जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज के पैथोलॉजी विभाग द्वारा शनिवार से दो दिवसीय राष्ट्रीय कार्यशाला सह सीएमई का आगाज होने जा रहा है। कार्यशाला में शरीर के सॉफ्ट टिश्यू कैंसर पर विस्तार से चर्चा होगी। सीएमई के मुख्य वक्ता सूरत से आ रहे डॉ. मनोज कहर, मद्रास मेडिकल कॉलेज के निदेशक डॉ. के स्वामीनाथन, महाराष्ट्र के औरंगाबाद के डॉ. रूपेश गुंडवार होंगे। जबकि राजकीय मेडिकल कॉलेज महासमुंद छत्तीसगढ़ के प्राचार्य डॉ. रेणुका गहिने, कोलकाता की डॉ. असिताभा मंडल, एम्स पटना के डॉ. तरूण कुमार का व्याख्यान होगा। वहीं बिहार एवं झारखंड के विभिन्न मेडिकल कॉलेज में पीजी पैथोलॉजी कर रहे छात्र अपने शोध कार्य की प्रदर्शनी लगाते हुए शोध पत्र प्रस्तुत करेंगे। साथ ही इस मौके पर क्विज प्रतियोगिता, वैज्ञानिक सत्र का आयोजन होगा। ...