राष्ट्रीय कार्यकारिणी में प्रमोद व नीलकंठ शामिल
धनबाद, अगस्त 25 -- ऑल इंडिया महिला फुटबॉल एसोसिएशन का वार्षिक अधिवेशन सोमवार को जमशेदपुर में संपन्न हुआ। देश के विभिन्न राज्यों से आए पदाधिकारियों की मौजूदगी में महासंघ का पुनर्गठन किया गया। इसमें राजगंज स्थित बड्स गार्डन स्कूल के प्राचार्य प्रमोद कुमार और भाजपा नेता नीलकंठ रवानी को राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य बनाया गया। वहीं गुंजन कुमारी सिंह को राष्ट्रीय अध्यक्ष, मो. कासिम अंसारी को कार्यकारी अध्यक्ष तथा छत्तीसगढ़ के मो. शेख जावेद को सर्वसम्मति से महासचिव चुना गया। पश्चिम बंगाल, महाराष्ट्र, दिल्ली, पंजाब, राजस्थान, असम समेत अन्य राज्यों से भी पदाधिकारियों का चयन किया गया। प्रमोद कुमार ने कहा कि मिली जिम्मेदारी का वे बखूबी निर्वहन करेंगे। उन्होंने बताया कि जल्द ही धनबाद जिले के विभिन्न स्टेडियमों में राष्ट्रीय महिला फुटबॉल प्रतियोगिता आय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.