भागलपुर, सितम्बर 17 -- भागलपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। राष्ट्रीय कवि संगम की भागलपुर इकाई की ओर से अध्यापक शिक्षा महाविद्यालय के प्रशाल में बुधवार को राष्ट्रीय कवि संगम के संस्थापक पद्मश्री जगदीश मित्तल 'बाबूजी' के निधन पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित की गई। आयोजित सभा में उन्हें श्रद्धापूर्वक याद किया गया। मौके पर डॉ. नवीन निकुंज, श्वेता सुमन, डॉ. जयंत जलद, सच्चिदानंद किरण, महेंद्र प्रसाद निशाकर, अभय भारती, विनोद राय, कपिल देव कृपाला, महाविद्यालय के प्राचार्य संजीव कुमार मिश्रा, प्रदीप कुमार, सीमा फुलेरा, पप्पू हरिजन आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...