बलरामपुर, अप्रैल 18 -- बलरामपुर, संवाददाता। तुलसीपुर नगर स्थित स्टार वर्ड्स पब्लिक स्कूल सभागार में आगामी रविवार को राष्ट्रीय कवियों का अवध प्रांत अधिवेशन आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में देश के विभिन्न हिस्सों से आए ख्याति प्राप्त कवियों का जमावड़ा देखने को मिलेगा, जिससे क्षेत्र का साहित्यिक वातावरण समृद्ध होगा। आयोजन की सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राष्ट्रीय कवि संगम संस्था के अध्यक्ष विनोद सिंह कलहंस ने बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष जगदीश मित्तल परमार्थी होंगे, जबकि विशिष्ट अतिथि के रूप में राष्ट्रीय मंत्री कमलेश मौर्य 'मृदु' उपस्थित रहेंगे। सुबह 9 से शाम 5 बजे तक चलने वाले इस अधिवेशन में कवि अपनी रचनाओं के माध्यम से राष्ट्रीय चेतना जागृत करने का प्रयास करेंगे। कार्यक्रम में मैथिलीशरण गुप्त की प्रसिद्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.