कानपुर, अप्रैल 21 -- कानपुर। प्रमुख संवाददाता हरियाणा में आयोजित राष्ट्रीय कला प्रदर्शनी में सीएसजेएमयू के छात्र-छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया। प्रदर्शनी में करीब 100 से अधिक प्रतिभागियों ने हिस्सा लिया। जिसमें विवि के फाइन आर्ट्स विभाग के बीएफए तृतीय वर्ष के छात्र आस्तिक चौधरी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, बीएफए तृतीय वर्ष के छात्र मुकुल और द्वितीय वर्ष की छात्रा कनिष्का को संयुक्त रूप से तृतीय स्थान पर रहे। अन्य प्रतिभागियों को भी उनके उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए मेडल दिए गए। कार्यक्रम में डॉ. मंतोष यादव को बेस्ट कोऑर्डिनेटर सम्मान से भी नवाजा गया। स्कूल के निदेशक डॉ. मिठाई लाल ने सभी छात्रों को बधाई दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...