रांची, अप्रैल 25 -- रांची, वरीय संवाददाता। भारत स्काउट और गाइड झारखंड राज्य मुख्यालय में शनिवार को अनिल कुमार सिंह की अध्यक्षता में बैठक हुई। इसमें बताया गया कि सेंट मारिया स्कूल, ब्रांबे में राष्ट्रीय स्तर की कला एवं शिल्प कार्यशाला का आयोजन किया जा रहा है। रविवार से शुरू होने वाली यह कार्यशाला 30 अप्रैल तक चलेगी, जिसका उद्घाटन विधायक शिल्पी नेहा तिर्की और सहायक निदेशक बबलू गोस्वामी करेंगे। इसमें बिहार, पश्चिम बंगाल, तेलंगाना और कश्मीर सहित विभिन्न राज्यों व रेलवे जोन्स के 200 प्रतिभागी शामिल होंगे। कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य स्काउट-गाइड्स के बीच पारंपरिक हस्तकला को बढ़ावा देना और इसे स्वरोजगार से जोड़ना है। यह भी पढ़ें- 'आर्ट एंड क्राफ्ट' कार्यशाला का समापन बैठक में जिला सचिव समीर कुमार और अजीत कुजूर सहित कई पदाधिकारी उपस्थित थे।
हिंद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.