जामताड़ा, जून 19 -- राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में रिमिल ने रजत पदक जीत पश्चिम बर्दवान का नाम किया रौशन मिहिजाम, प्रतिनिधि। उत्तराखंड के देहरादून स्थित परेड स्टेडियम में 10 से 15 जून तक आयोजित चौथे कियो राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप में पश्चिम बर्दवान के युवा कराटे खिलाड़ी रिमिल हंसदा ने रजत पदक जीतकर इतिहास रच दिया है। रविलाल हांसदा और सावित्री हांसदा के बेटे रिमिल ने प्रथम पुरुष सेको काई श्रेणी में शानदार प्रदर्शन करते हुए यह उपलब्धि हासिल की। रिमिल की इस सफलता के पीछे उनके गुरुजी भरत शर्मा का आशीर्वाद, मुख्य कोच शिहान, अमित पासवान और प्रशिक्षक शिहान सुनील कुमार राम का मार्ग दर्शन रहा। रिमिल ने अपनी लगन और कड़ी मेहनत से प्रतियोगिता में शानदार प्रदर्शन किया और पश्चिम बर्दवान का नाम रोशन किया। यह प्रतियोगिता कराटे इंडिया संगठन द्वारा आयोजित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.