राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप में निमित और आरना चयनित
मेरठ, जून 3 -- मेरठ, संवाददाता। गाजियाबाद में आयोजित उत्तर प्रदेश राज्य कराटे चैंपियनशिप में रॉयल चैंपियंस कराटे अकादमी, ब्रह्मपुरी के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन किया। निमित गुप्ता एवं आरना सिंह ने स्वर्ण पदक जीतकर छह से नौ अगस्त तक कोलकाता में होने वाली केएआई राष्ट्रीय कराटे चैम्पियनशिप के लिए चयन हासिल किया। प्रतियोगिता में मनिकर्णिका एवं निर्वि अग्रवाल ने रजत पदक, जबकि वंशिका राजपूत ने स्वर्ण पदक जीता। बॉयज़ वर्ग में देव चौधरी ने रजत तथा रिदान शर्मा ने कांस्य पदक प्राप्त किया। इसके अलावा निमित गुप्ता, आर्यमन संगवान एवं मुस्कान बंसल का चयन भारतीय कराटे टीम में हुआ है। यह टीम इंटरनेशनल कराटे चैंपियनशिप में भाग लेने के लिए 24 जून को कुआलालंपुर, मलेशिया रवाना होगी। यह भी पढ़ें- नैनीताल के 13 खिलाड़ी नेशनल चैंपियनशिप के लिए चयनित उत्तर प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.