चाईबासा, जनवरी 22 -- चाइबासा।जापान कराटे एसोसिएशन ऑफ इंडिया के तत्वाधान में 43वीं जेकेएआई राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप ,13वीं भेटरेन राष्ट्रीय कराटे चैंपियनशिप सह 18वीं क्यू लेवल नेशनल कराटे चैंपियनशिप गोहाटी असम में आयोजित किया गया। जिस में झारखंड के कराटेकारो ने 18 पदक हासिल किये।उक्त चैंपियनशिप 16 जनवरी से लेकर 20 जनवरी 2026 तक चली। 5 दिवसीय कराटे चैंपियनशिप के साथ-साथ राष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षण शिविर का भी आयोजन किया गया। साथ ही साथ ब्लैक बेल्ट की परीक्षा के साथ-साथ राष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षक, परीक्षक एवं जज- रेफरी की परीक्षा भी आयोजित की गई। उक्त राष्ट्रीय कराटे प्रशिक्षण शिविर में इस कार्यक्रम को जापान से आए हुए जेकेए जापान के 7वीं डॉन ब्लैक बेल्ट ताकुया तानियामा एवं जेकेए इंडिया के मुख्य कराटे प्रशिक्षक 7वीं डॉन ब्लैक बेल्ट जापान सिह...