बोकारो, जुलाई 7 -- जैनामोड़, प्रतिनिधि। होटल आर्यन इंटरनेशनल, जैनामोड़ में एमेच्योर कबड्डी फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित तीन दिवसीय राष्ट्रीय रिफ्रेशर एवं फ्रेशर प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ सोमवार को हुआ। मुख्य अतिथि एवं टुंडी विधायक मथुरा प्रसाद महतो ने कहा कि कबड्डी जैसे पारंपरिक खेलों के निष्पक्ष संचालन के लिए तकनीकी नियमों की जानकारी आवश्यक है। उन्होंने खिलाड़ियों और खेल अधिकारियों के विकास हेतु नियमित प्रशिक्षण कार्यक्रमों की जरूरत बताई। कार्यक्रम में गोपाल ठाकुर ने अतिथियों का स्वागत किया। इस अवसर पर विभिन्न राज्यों से आए तकनीकी पदाधिकारी, प्रशिक्षक एवं खेल प्रेमी उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...