रांची, अप्रैल 10 -- रांची। नृत्यशाला संस्था की ओर से शुक्रवार को मेकॉन इस्पात क्लब में तीन दिवसीय राष्ट्रीय कथक कार्यशाला 'प्रत्याशा' का शुभारंभ हुआ। प्रसिद्ध नर्तक संदीप मल्लिक ने प्रशिक्षुओं को पारंपरिक नृत्य, ताल और ठुमरी के गुर सिखाए। उन्होंने कथक को जीवन का संस्कार और भविष्य की आशा बताया। संस्था की मोनिका डे ने कहा कि इस कार्यशाला का उद्देश्य झारखंड के उभरते कलाकारों को वैश्विक स्तर की सुविधाएं और मंच प्रदान करना है। यह प्रशिक्षण शिविर 12 अप्रैल तक चलेगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...