राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा गढ़वा जिला कमेटी का विस्तार 24 को
गढ़वा, सितम्बर 22 -- गढ़वा, प्रतिनिधि। राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा गढ़वा के जिला अध्यक्ष शुभम गुप्ता ने बताया कि जिला कमेटी का विस्तार को लेकर 24 सितंबर को 11 बजे दिन में जिला कार्यालय में बैठक होगी। उसी दिन जिला कमेटी विस्तार के बाद पूरे जिला में जागरूकता अभियान चला कर अपने समाज में लोगों को बताया जाएगा कि पूरे भारत वर्ष में जाती आधारित जनगणना हो रहा है लेकिन विडंबना है कि ओबीसी की आबादी लगभग 70 प्रतिशत है। उसके बाद भी जनगणना फार्म में ओबीसी का कॉलम नहीं होना ओबीसी समुदाय को हक और अधिकार को शून्य करना है। यह एक सोची समझी रणनीति लग रहा है। क्योंकि एससी/एसटी और सामान्य का कॉलम है। पिछले कुछ दिन पूर्व राष्ट्रीय ओबीसी मोर्चा झारखंड प्रदेश दिल्ली प्रवास पर गया था जिसमें ओबीसी कॉलम जोड़ने के लिए राष्ट्रीय पिछड़ा वर्ग आयोग दिल्ली को ज्ञापन सौंपा गया ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.