गोरखपुर, जनवरी 24 -- गोरखपुर। राष्ट्रीय एकीकरण शिविर के लिए डीडीयू गोरखपुर विश्वविद्यालय से 10 स्वयंसेवक/सेविकाओं का चयन हुआ है। यह शिविर चार फरवरी से 10 फरवरी के तक मारवाड़ी कॉलेज, भागलपुर (टीएम भागलपुर विश्वविद्यालय, बिहार) में आयोजित किया जाएगा। चयनित स्वयंसेवकों में राज सिंह एवं चंदन चौधरी (डीडीयू), ओम भट्ट, अनुराग यादव (सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज, गोरखपुर) तथा प्रफुल्ल त्रिपाठी (दिग्विजयनाथ पी.जी. कॉलेज, गोरखपुर) शामिल हैं। वहीं चयनित स्वयंसेविकाओं में मृणलिनी पांडेय एवं महिमा मौर्य (डीडीयू), खुशी प्रजापति एवं विशाखा पाल (सेंट एंड्रयूज डिग्री कॉलेज, गोरखपुर) तथा काजल पांडेय (सीआरडी पीजी कॉलेज) का चयन किया गया है। चयनित दल चंदकान्ती रामावती महिला महाविद्यालय की कार्यक्रम अधिकारी डॉ. पूजा गुप्ता के नेतृत्व में प्रतिभाग करेगा।

हिंदी हि...