राष्ट्रीय एकता हर भारतीय का कर्तव्य, सरदार पटेल की जयंती पर बोले योगी आदित्यनाथ
नई दिल्ली, अक्टूबर 31 -- उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शनिवार को सरदार वल्लभभाई पटेल की जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की और प्रदेशवासियों को राष्ट्रीय एकता दिवस की शुभकामनाएं दीं। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट कर कहा कि सरदार पटेल ने जिस राष्ट्रीय एकता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित किया, उसे बनाए रखना प्रत्येक भारतीय का पवित्र कर्तव्य है। मुख्यमंत्री ने सरदार पटेल को आधुनिक भारत का शिल्पकार और लौह पुरुष बताते हुए कहा कि उनका जीवन इस शाश्वत सत्य का संदेश देता है कि किसी राष्ट्र की शक्ति उसकी एकता में निहित होती है। उन्होंने कहा कि एकता की शक्ति 'नेशन फर्स्ट' यानी राष्ट्र सर्वोपरि की भावना से आती है। योगी ने कहा कि मां भारती की सेवा के लिए समर्पित सरदार पटेल का जीवन 'एक भारत-श्रेष्ठ भारत' के संकल्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.