जमशेदपुर, अगस्त 25 -- सर्वोदय समिति के तत्वावधान में 13 सितंबर को साझी शहादत, साझी विरासत नामक राष्ट्रीय एकता सेमिनार का आयोजन माइकल जॉन ऑडिटोरियम में किया जाएगा। इस कार्यक्रम में कई नामचीन हस्तियां शामिल होगीं। इस कार्यक्रम में कांग्रेस के राष्ट्रीय व राज्य स्तर के अनेक नेता शामिल होंगे। यह जानकारी आयोजन से जुड़े सर्वोदय समिति के अध्यक्ष रियाजुद्दीन खान ने दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...