मुंगेर, जनवरी 31 -- मुंगेर, हिन्दुस्तान संवाददाता। मुंगेर विश्वविद्यालय के चार एनएसएस स्वयंसेवकों का चयन राष्ट्रीय एकता शिविर- 2026 के लिए किया गया है। यह शिविर 4 से 10 फरवरी 2026 तक तिलकामांझी भागलपुर विश्वविद्यालय में आयोजित होगा, जिसमें बिहार के कुल 13 स्वयंसेवक भाग लेंगे। कार्यक्रम समन्वयक प्रो. मुनीन्द्र कुमार सिंह ने बताया कि मुंगेर विश्वविद्यालय से अंशु प्रिया (आरडी एंड डीजे कॉलेज, मुंगेर), एकता निगम (कोशी कॉलेज, खगड़िया), शाहिल प्रकाश (केएसएस कॉलेज, लखीसराय) और सूरज कुमार (केकेएम कॉलेज, जमुई) का चयन विभिन्न सांस्कृतिक एवं शैक्षणिक विधाओं में उत्कृष्ट प्रदर्शन के आधार पर किया गया है। शिविर के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम, नाटक, पेंटिंग, वाद-विवाद एवं शैक्षणिक गतिविधियां आयोजित होंगी। चयनित स्वयंसेवकों ने कुलपति प्रो. डॉ. संजय कुमार स...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.