जमुई, फरवरी 18 -- झाझा, नगर संवाददाता राष्ट्रीय एकता, प्राणी मात्र के कल्याण एवं विश्व शांति को समर्पित एक महान आध्यात्मिक प्रयोग गायत्री महामंत्र के तीन दिवसीय अखंड जप के दूसरे दिन श्रद्धालुओं की भारी भीड़ गायत्री मंदिर झाझा में उमड़ पड़ी। गायत्री महामंत्र जाप के दौरान अखिल विश्व गायत्री परिवार झाझा, सोनो, गिद्धौर, जमुई, टेलवा सहित विभिन्न स्थानों से सदस्य पहुंच कर इस धार्मिक अनुष्ठान के साक्षी बने। अखिल विश्व गायत्री परिवार के जिला संयोजक ज्ञान प्रकाश ने कहा कि यह ब्रह्म-गायत्री मंत्र है। गायत्री वेदों की 'आशीर्वाद माता' हैं। गाय के दूध से श्रेष्ठ कोई दूध नहीं है। ठीक उसी प्रकार गायत्री मंत्र से श्रेष्ठ कोई मंत्र नहीं है। जिस प्रकार संन्यासियों के लिए ओंकार या प्रणव है, उसी प्रकार ब्रह्मचारियों और गृहस्थों के लिए गायत्री है। ओंकार ध्यान से...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.