प्रयागराज, अप्रैल 25 -- उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री व स्वतंत्रता संग्राम सेनानी हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती राष्ट्रीय एकता एवं सद्भावना दिवस के रूप में अखिल भारतीय हेमवती नंदन बहुगुणा स्मृति समिति की ओर से मनाई गई। जिलाध्यक्ष संत प्रसाद पांडेय ने बताया कि फायर ब्रिगेड चौराहा स्थित पार्क में प्रतिमा स्थल पर हेमवती नंदन बहुगुणा के बेटे शेखर बहुगुणा, पुत्र वधू विनीता बहुगुणा, दामाद पीसी जोशी और सुपौत्री उत्तरा बहुगुणा ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम की शुरुआत की। माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किया। कार्यक्रम में पूर्व सांसद रमेश दिवेदी, पूर्व विधान परिषद सदस्य सुरेश त्रिपाठी, कांग्रेस जिलाध्यक्ष गंगापार अशफाक अहमद, जिलाध्यक्ष भाजपा यमुनापार राजेश शुक्ला, विभवनाथ, अधिवक्ता विजय मिश्रा, इविवि छात्र संघ के पूर्व अध्यक्ष सतीश अग्रवाल, ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.