राष्ट्रीय एकता के लिए मुखर्जी ने समर्पित किया पूरा जीवन: शाह
नई दिल्ली, जुलाई 6 -- केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने कहा कि डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया। जनसंघ के संस्थापक श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125वीं जयंती पर कोलकाता में सोमवार को आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुए उन्होंने ये बात कही। गृहमंत्री अमित शाह ने पूर्वी कोलकाता में श्यामा प्रसाद मुखर्जी की 125 फीट ऊंची प्रतिमा का शिलान्यास किया। कोलकाता के न्यू टाउन इलाके में आयोजित कार्यक्रम में प्रतिमा निर्माण के लिए भूमि पूजन किया गया। इसके बाद सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि ये भावुक क्षण है। उन्होंने कहा, श्यामा प्रसाद मुखर्जी ने राष्ट्रीय एकता के लिए अपना पूरा जीवन समर्पित कर दिया और जम्मू-कश्मीर के भारत में पूर्ण एकीकरण के लिए सर्वोच्च बलिदान दिया। आज का दिन मेरे जैसे अनेक लोगों क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.