रुडकी, मई 11 -- रुड़की, संवाददाता। शिमला में संस्कार भारती के प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल कवींद्र गुप्ता से मुलाकात कर राष्ट्रीय एकात्मकता और सांस्कृतिक चेतना से जुड़े विषयों पर चर्चा की। प्रतिनिधिमंडल ने लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की सार्द्धशती विभिन्न स्थानों पर मनाने का प्रस्ताव भी रखा। इसके साथ ही गुरु तेगबहादुर के बलिदान के 350वें वर्ष के अवसर पर हिंद की चादर का विभिन्न स्थानों पर मंचन कराने के संबंध में भी राज्यपाल से आग्रहपूर्वक निवेदन किया गया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...