बदायूं, दिसम्बर 31 -- बिसौली। भाजपा के प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी जन्म शताब्दी समारोह के तहत आयोजित कार्यक्रम में बिसौली एवं सहसवान विधानसभा में पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। बिसौली विधानसभा का कार्यक्रम नगर के ब्लू आर्चित में हुआ, जबकि सहसवान विधानसभा का कार्यक्रम दहगवां में आयोजित किया गया। प्रदेश मंत्री डीपी भारती ने कहा कि पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी का पूरा जीवन लोकतांत्रिक मूल्यों, राष्ट्रीय एकता और जनसेवा को समर्पित रहा। उनके विचारों और आदर्शों को सभी आत्मसात करें। उन्होंने कहा कि अटल ने सदैव लोकतंत्र को जनभागीदारी से जोड़ने पर बल दिया। अटल बिहारी ने संगठन और कार्यकर्ताओं को लोकतंत्र की सबसे बड़ी शक्ति माना। पूर्व भाजपा विधायक कुशाग्र सागर ने कहा कि अटल ने भारत निर्म...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.