लखीमपुरखीरी, सितम्बर 1 -- लगातार तीसरी बार भाजपा की राष्ट्रीय उपाध्यक्ष बनने के बाद पहली बार शहर में आई रेखा वर्मा का कार्यकर्ताओं, भाजपा नेताओं ने जगह-जगह स्वागत किया। जिले की सीमा से लेकर कई जगहों पर स्वागत किया गया। शहर के वंदन गार्डेन में स्वागत समारोह आयोजित किया गया। स्वागत कार्यक्रमों से रेखा वर्मा अभिभूत दिखीं। उन्होंने कहा कि संगठन ने उन पर जो विश्वास जताया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगी। मंगलवार को जिले में पहुंची रेखा अरुण वर्मा का जगह-जगह स्वागत किया गया। दोपहर बाद शहर के वंदन गार्डेन में आयोजित समारोह में पहुंची रेखा वर्मा का यहां कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से स्वागत किया। कई जगह पर जेसीबी से फूल बरसाए गए। कार्यकर्ताओं के स्वागत से राष्ट्रीय उपाध्यक्ष रेखा अरुण वर्मा अभिभूत दिखीं।वंदन गार्डेन में आयोजित स्वागत समारोह में...